टॉमी पॉल ने जीता दूसरा करियर एटीपी खिताब…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Feb 2024 12:24 PM
टॉमी पॉल ने जीता दूसरा करियर एटीपी खिताब…
ऑडियो सुनें

डलास: दूसरे वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने गैर वरीय मार्कोस गिरोन को तीन गेम तक चले फाइनल में मात दी और डलास ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीतकर अपना दूसरा करियर एटीपी खिताब हासिल किया। दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों ने फाइनल से पहले डलास में एक भी सेट नहीं गंवाया था। पॉल ने फाइनल में गिरोन को 7-6 (3), 5-7, 6-3 से पराजित किया।

पॉल का यह चौथा एटीपी फाइनल था और इस खिताबी जीत से वह रैंंिकग में 14वें स्थान पर पहुंच जायेंगे। न्यूजर्सी के इस 26 साल के खिलाड़ी ने 2021 में स्टॉकहोम में पिछला खिताब जीता था। वहीं 30 वर्षीय गिरोन अपना पहला एटीपी खिताब जीतने की कोशिश में थे। कैलिफोर्निया का यह खिलाड़ी दो साल पहले सान डिएगो में अपने पिछले फाइनल में हार गया था।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav