मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 03 Jan 2025 12:55 PM
मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास और आसपास के इलाके की सुरक्षा और मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है. सीएम हाउस की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.

इस योजना के तहत सीएम आवास के आसपास की सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और एंट्री-एग्जिट चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे. इसके अलावा सीएम आवास पर हाईटेक सुरक्षा उपकरण भी लगाए जाएंगे, जिनमें बूम बैरियर, टायर किलर, शैलो रोड ब्लॉकर और बैरियर लिफ्ट सिस्टम शामिल हैं.
बता दें कि गृह विभाग ने सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए बजट जारी कर दिया है.

यह कदम सीएम आवास और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है. ये सुरक्षा उपकरण किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सक्रिय हो सकेंगे और किसी भी अनाधिकृत वाहन को प्रवेश करने से रोकने में सक्षम होंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम आवास के आसपास सुरक्षा को और चाक चौबंद करने के लिए एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर विशेष चेक पोस्ट बनाए जाएंगे. इन चेक प्वाइंट्स पर हाईटेक उपकरण लगाए जाएंगे, जो हर वाहन और व्यक्ति की सघन जांच करेंगे.

मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर की सड़कों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी. इन सड़कों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी और हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम को हाईटेक बनाया जाएगा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital