यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 May 2023 01:17 PM
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन यात्री घायल…
ऑडियो सुनें

कोरबा: जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं. वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घायलों को कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेन्जरा चौक के पास घटना घटी है.

हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है. हादसे में एक दर्जन यात्रियों को चोट आई है. वहीं तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, ये हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी बस कोरबा से बांगो जा रही थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav