महाकुंभ जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 06:48 PM
महाकुंभ जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक व्यक्ति की मौत, 18 घायल
ऑडियो सुनें

गौरेला. प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस के बुधवार को छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे खैरझिटी गांव के पास बस सुबह लगभग सात बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घटना के बाद अनूपपुर जिले (मध्य प्रदेश) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले (छत्तीसगढ़) के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही थी और वह खैरझिटी गांव के करीब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि बस के खलासी की दुर्घटना में मौत हो गई तथा 18 अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu