चेन्नई के श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को दान में दिए छह करोड़ रुपये

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 20 Jan 2025 01:33 PM
चेन्नई के श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को दान में दिए छह करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

तिरुपति: चेन्नई के एक श्रद्धालु ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को छह करोड़ रुपये दान में दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु वर्धमान जैन ने श्री वेंकटेश्वर भक्ति चैनल (एसवीबीसी) को पांच करोड़ रुपये और श्री वेंकटेश्वर गोसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपये दान में दिए।

रविवार रात टीटीडी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘तिरुमला मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में उन्होंने एसवीबीसी के लिए टीटीडी को पांच करोड़ रुपये और एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट के लिए एक करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट सौंपे।’’

एसवीबीसी टीटीडी का टेलीविजन चैनल है जो असंख्य भक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण करके ंिहदू धर्म का प्रचार प्रसार करता है, जबकि एसवी गोसंरक्षण ट्रस्ट गायों की रक्षा और इसके आध्यात्मिक महत्व पर जोर देने पर केंद्रित है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital