उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर की मौत, हेड कांस्टेबल ने भी गंवाई जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 09:41 PM
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर की मौत, हेड कांस्टेबल ने भी गंवाई जान
ऑडियो सुनें

जौनपुर/लखनऊ. जौनपुर जिले में गौ तस्करों के पिकअप वाहन से कुचले जाने पर हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक गौ तस्कर को मार गिराया जबकि उसके दो साथियों के पैरों में गोली लगी है. पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जौनपुर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवक थाने प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सत्य प्रकाश सिंह पुलिसर्किमयों के साथ शनिवार की रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर जा कर रहे थे, तभी कई गौ तस्कर एक पिकअप में सवार होकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे.

कुमार ने कहा कि पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने अपना वाहन पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की और इस दौरान पिकअप वाहन में सवार लोग हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार सिंह को टक्कर मारते हुए वाराणसी की तरफ भागने लगे. बयान के अनुसार इस घटना के बाद पुलिस बल सक्रिय हो गया और जिले की एसओजी टीम ने पिकअप का पीछा किया. बयान में कहा गया है कि इस बीच, गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को वाराणसी ट्रामा सेंटर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने इस मामले में चंदवक थाने में पिकअप वाहन और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

उधर, पुलिस ने पिकअप और गौ तस्करों की तलाश में वाराणसी के चोलापुर थानांतर्गत ताला बेला गांव पहुंचे, जहां पर गौ तस्कर पिकअप वाहन को छोड़कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चंदवक की तरफ भागने लगे. पुलिस के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर बैठे गौ तस्करों ने चंदवक थाने की टीम पर जान मारने की नियत से गोली चलाई तो पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोली चलानी शुरू कर दी.

पुलिस ने बताया कि इस दौरान जौनपुर के मुथरापुर कोटवा के रहने वाले सलमान के सीने में गोली लगने के बाद सामुदायिक स्­वास्­थ्­  केन्­द्र (सीएचसी) ले जाया गया. पुलिस के अनुसार हालांकि सीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जौनपुर जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस कार्रवाई में सलमान के अलावा वाराणसी के चौबेपुर के निवासी नरेन्द्र यादव, टड़िया के रहने वाले गोलू यादव के पैरों में गोली लगी है, जिन्­हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिलों पर सवार राहुल यादव, राजू यादव और आजाद यादव फरार हो गये. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu