पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 23 May 2025 01:15 PM
पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में उसके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार देर रात को मंगलुरु ग्रामीण थाना क्षेत्र के वलाचिल इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वामंजूर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है। हमले में सुलेमान के बेटे रियाब और सियाब घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुस्तफा (30) सुलेमान का रिश्तेदार है, जिसकी शादी सुलेमान ने आठ महीने पहले तय करवाई थी। लेकिन मुस्तफा और उसकी पत्नी के बीच अनबन के कारण दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।

मुस्तफा द्वारा अपशब्द कहे जाने के बाद 22 मई की रात करीब 9:30 बजे सुलेमान अपने दोनों बेटों के साथ मुस्तफा के घर पहुंचे। बातचीत के बाद जब तीनों वहां से लौट रहे थे, तभी मुस्तफा अचानक घर से बाहर आया और सुलेमान के गले पर चाकू से वार कर दिया।

उसके बाद उसने दोनों बेटों पर भी हमला किया, जिसमें एक को छाती में और दूसरे को हाथ पर चोट लगी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जनप्रिय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital