तेलंगाना में टनल का एक हिस्सा ढहा, 30 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Feb 2025 03:23 PM
तेलंगाना में टनल का एक हिस्सा ढहा, 30 मजदूरों के फंसे होने की आशंका
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: तेलंगाना में शनिवार (22 फरवरी) को एक सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम 30 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. श्रीशैलम बांध के पीछे स्थित सुरंग का एक हिस्सा ढह गया.

यह नगरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) के निर्माणाधीन खंड पर स्थित है. कंपनी ने जांच के लिए एक टीम को अंदर भेजा है. वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दुख जताया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital