प्रयागराज में बकरीद से पहले बकरों से लदे पिकअप वैन को लूटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 09:51 PM
प्रयागराज में बकरीद से पहले बकरों से लदे पिकअप वैन को लूटा
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. जिले के गंगापार थरवई थाना क्षेत्र में सोरांव बाईपास के पास शुक्रवार को तड़के बकरों से लदे पिकअप वैन को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने असलहे के दम पर कथित रूप से लूट लिया. थरवई पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद इमरान इस पिकअप वैन को फतेहपुर से वाराणसी ले जा रहा था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर वैन को लूट लिया.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इमरान की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 392 और 506 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पिकअप वैन में लगभग 40 बकरे लदे थे. उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बकरीद निकट होने से बकरों के ऊंचे दाम मिलने के लालच में इस लूट की घटना को अंजाम दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu