यमन के हूती विद्रोहियों के संदिग्ध हमले से अदन की खाड़ी में एक पोत को नुकसान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Mar 2024 10:18 PM
यमन के हूती विद्रोहियों के संदिग्ध हमले से अदन की खाड़ी में एक पोत को नुकसान
ऑडियो सुनें

दुबई. यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए एक संदिग्ध हमले में बुधवार को अदन की खाड़ी में एक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध को लेकर समूह द्वारा किए गए हमलों में यह नवीनतम है.

यह हमला तब हुआ जब अमेरिकी विध्वंसक पोत ने एक अन्य घटना में हूतियों द्वारा दागे गए ड्रोन और एक मिसाइल को मार गिराया. भारतीय नौसेना ने भी विद्रोहियों द्वारा एक पोत को निशाना बनाए जाने के बाद उस पर लगी आग को बुझाने के अभियान की तस्वीरें जारी की हैं. इस बीच, ईरान ने बुधवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी ऊर्जा कंपनी शेवरॉन कॉर्प को भेजे जा रहे पांच करोड़ डॉलर मूल्य के कुवैती कच्चे तेल को जब्त कर लेगा. यह कच्चा तेल उस टैंकर में है जिसे उसने करीब एक साल पहले जब्त किया था.

अधिकारियों ने कहा कि अदन की खाड़ी में बुधवार को हुए हमले में बारबाडोस के ध्वज वाले ‘ट्रू कॉन्फिडेंस’ नामक मालवाहक पोत को निशाना बनाया गया. इसके बाद यमनी सैनिक होने का दावा करने वाले व्यक्तियों ने रेडियो पर इस हमले की सराहना की. ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने हमले में पोत ‘ट्रू कॉन्फिडेंस’ को नुकसान पहुंचने की बात कही है. पोत को कितना नुकसान पहुंचा है यह अभी स्पष्ट नहीं है. हूतियों ने तुरंत हमले का दावा नहीं किया है. आमतौर पर वे कई घंटे बाद ही किसी हमले को स्वीकार करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu