Aaj Ka Rashifal 15 February 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 फरवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, 15 February 2025, ग्रहों की स्थिति : गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। चंद्रमा और केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शत्रु उपद्रव संभव है। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- गृहकलह के संकेत हैं, बड़े गृहकलह हो सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम व संतान पर ध्यान दें। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। स्वास्थ्य में परेशानी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। व्यापार शनै-शनै बढ़ेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। मन बैचेन व घबराहट में रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। खर्च की अधिकता रहेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक उथल-पुथल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा बचकर करें। थोड़ा भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कोई काम नहीं कर सकते हैं। अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button