दिल्ली के कई इलाकों में ‘पानी की किल्लत’ को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 May 2026 04:02 PM
दिल्ली के कई इलाकों में ‘पानी की किल्लत’ को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के कई इलाकों में कथित जल संकट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के शासनकाल में पानी की आपूर्ति में गिरावट का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राजधानी में ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में मयूर विहार फेज-2 स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में मिट्टी के घड़े और ”रेखा गुप्ता पानी दो” तथा ”भाजपा हाय-हाय” जैसे नारों वाले पोस्टर लिए हुए थे।

आप के इन आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में पेयजल की काफी कमी है और कई स्थानों पर लोगों को दूषित अथवा सीवर-मिश्रित पानी मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अनेक क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है तथा भाजपा सरकार की ”विफलता” के कारण कई जल शोधन संयंत्र बंद पड़े हैं। कुमार ने कहा, ”दिल्ली की जनता पानी की हर बूंद के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav