आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने प्रेमी नूपुर शिखरे से की सगाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Sep 2022 07:24 PM
आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने प्रेमी नूपुर शिखरे से की सगाई
ऑडियो सुनें

मुंबई. आमिर खान की बेटी आइरा खान ने अपने प्रेमी नूपुर शिखरे से सगाई कर ली. आइरा एक ‘थिएटर’ निर्देशक और नूपुर एक ‘फिटनेस ट्रेनर’ हैं. खबरों के अनुसार, आइरा और नूपुर पिछले दो साल से साथ हैं. उन्होंने बुधवार रात अपनी सगाई की घोषणा की.
आइरा और नूपुर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर इटली का एक वीडियो साझा किया जिसमें नूपुर हाथ में अंगूठी लिए आइरा को ‘प्रपोजÞ’ करते दिख रहे हैं. वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने ‘हां’ कह दिया. आइरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की संतान हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu