दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा दोपहर 12 बजे करेगी ‘आप’

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) अरविंद केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा विधायक दल की बैठक के बाद आज यानी मंगलवार दोपहर 12 बजे करेगी। पार्टी ने यह जानकारी दी।

पार्टी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 26-27 सितंबर को बुलाया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘विधायक दल की बैठक के बाद आज दोपहर 12 बजे नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।’’

केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button