अजमेर/जयपुर. अजमेर पुलिस के एक दल ने अजमेर दरगाह के मुख्य द्वार पर 17 जून को कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने वाले गोहर चिश्ती को बृहस्पतिवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया. अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि भड़काऊ भाषण मामले में फरार चल रहे गोहर चिश्ती को अजमेर पुलिस के दल ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस दल उसे शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर अजमेर लेकर आयेगा. उन्होंने बताया कि गोहर चिश्ती के खिलाफ भड़काऊ भाषण को लेकर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था और 29 जून के बाद से वह राजस्थान के बाहर चला गया था. उसे बृहस्पतिवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया.