भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, चार श्रमिक झुलसे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 09:52 PM
भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा, चार श्रमिक झुलसे

ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार को आग लगने से चार मजदूर झुलस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर 3.15 बजे संयंत्र के स्टील मेंिल्टग शॉप (एसएमएस) क्रमांक-दो के एक हिस्से में आग लगने से चार संविदा कर्मी झुलस गए.

अधिकारियों ने बताया कि आज जब संविदा श्रमिक एसएमएस-2 में काम कर रहे थे तभी ‘वाटर ऐंड एयर टनल’ क्षेत्र में आग लग गई. इस घटना में चार संविदा कर्मी झुलस गए. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद संयंत्र के सु?रक्षा विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए थे. वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई. अधिकारियों ने बताया कि अग्निशामक यंत्रों की सहायता से कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को सेक्टर नौ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

By Yogesh Kumar Sahu