अभिनेता ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का निधन

कोच्चि. मलयालम फिल्मों के अभिनेता ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, फातिमा का एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था. उनके परिवार में अभिनेता ममूटी और उनके पांच भाई-बहन हैं. वह 93 वर्ष की थी.

अभिनेता के घर उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए मशहूर हस्तियों और वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा.
भाकपा (एम) के राज्य सचिव, एम वी गोंिवदन और मंत्री वी एन वासवन ने ममूटी से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की.
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भी अभिनेता की मां के निधन पर संवेदना प्रकट की.
फातिमा का अंतिम संस्कार चेम्बू के जुमा मस्जिद में किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button