अभिनेत्री एवं नेता किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Mar 2023 08:38 PM
अभिनेत्री एवं नेता किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री एवं नेता किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं. अभिनेत्री (70) ने सोमवार शाम ट्विटर पर यह जानकारी साझा की और उनके संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने का आग्रह किया. खेर ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं. मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जांच कराएं.’’ चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद को ‘बारीवाली’, ‘देवदास’, ‘मैं हूं ना’, ‘वीर-जारा’, ‘अपने’ और ‘दोस्ताना’ में निभाए उनके किरदारों के लिए पहचाना जाता है. किरण जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी हैं.

किरण खेर को 2021 में कैंसर हो गया था, जिसके लंबे इलाज के बाद वह उससे उबर गई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 699 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,96,984 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,559 पर पहुंच गई है. संक्रमण से अभी तक देश में 5,30,808 लोगों की जान गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu