अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ के तीसरे संस्करण की तैयारी शुरू की

मुंबई. अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने रविवार को कहा कि उन्होंने लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज “मिर्जापुर” के तीसरे संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. दुग्गल ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य पात्रों के नाम के टैग लगे हुए दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने रील के कैप्शन में लिखा, ”मिर्जापुर-तीन की तैयारी.” कार्यक्रम में अभिनेत्री (37) बीना त्रिपाठी के रूप में अभिनय करेंगी.
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले ऋतेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित प्राइम वीडियो सीरीज का पहला संस्करण 2018 में आया था. दूसरा संस्करण 2020 में रिलीज हुआ था, जो भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में से एक बन गया था.
इस कार्यक्रम के मुख्य किरदार अली फजल कुख्यात गैंगस्टर गुड्डू पंडित के रूप में और पंकज त्रिपाठी कुख्यात डॉन कालेन भैया की भूमिका के लिए मशहूर हैं. “मिर्जापुर” में अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी शर्मा, अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, अभिनेता विजय वर्मा और अभिनेत्री ईशा तलवार भी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button