अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दी गर्भवती होने की सूचना, पति फहाद अहमद को भी किया टैग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 08:30 PM
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दी गर्भवती होने की सूचना, पति फहाद अहमद को भी किया टैग
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मंगलवार को बताया कि वह गर्भवती है. फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की अभिनेत्री ने इस बाबत किए गए एक ट्वीट में अपने पति फहाद अहमद को भी टैग किया. अहमद समाजवादी पार्टी के युवा शाखा, ‘युवजन सभा’ के प्रदेश अध्यक्ष है.

उन्होंने लिखा, “कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाएं एक साथ सुन ली जाती है. हम बहुत धन्य, आभारी और उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम एक नयी दुनिया में कदम रखने वाले हैं.” भास्कर के मुताबिक, वो अक्टूबर में मां बनने वाली हैं. उन्होंने फरवरी में युवा नेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी. भास्कर की आखिरी फिल्म ‘जहां चार यार’ पिछले साल रिलीज हुई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu