उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर एमके III तटरक्षक बेड़े में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Jun 2022 08:33 PM
उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर एमके III तटरक्षक बेड़े में शामिल

ऑडियो सुनें

चेन्नई. भारतीय तटरक्षक बल की पूर्वी क्षेत्र शाखा ने सोमवार को स्वदेशी रूप से विकसित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) मार्क III को अपने बेडे में शामिल किया. यह नव सृजित ‘840 सक्वाड्रन’ का पहला विमान है. तटरक्षक बल पूर्वी क्षेत्र में लगाये जाने वाले एएलएच एमके-… हेलीकॉप्टर की क्षमता से इस इकाई का परिचालन दायरा बढ़ेगा. नये स्क्वाड्रन को तटरक्षक बल की पूर्वी क्षेत्र शाखा के मुख्यालय चेन्नई में सेवा में रखा जाएगा . शीघ्र ही तीन और ऐसे ही एएलएच विमान ‘840 स्क्वाड्रन ’ में जोड़े जायेंगे.

इस नये हेलीकॉप्टर को चेन्नई के तटरक्षक एयर स्टेशन पर पारंपरिक ‘वाटर कैनन सलामी’ के साथ ग्रहण किया गया और तटरक्षक पूर्वी क्षेत्र के टीएम कमांडर महानिरीक्षक ए पी बडोला ने हेलीकॉप्टर एवं चालक दल का स्वागत किया. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, चेन्नई में एएलएच एमके ककक को स्थापित करके, तटरक्षक बल ने इलेक्ट्रो आॅप्टिकल पॉड और स्वचालित पहचान प्रणाली का उपयोग करके लंबी दूरी की इमेंिजग और पहचान के साथ एकीकृत अत्याधुनिक रडार का उपयोग करके, दृश्य सीमा से परे पहचान की कई गुना क्षमता हासिल कर ली है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  2. 2 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबार, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu