पश्चिम बंगाल में वायुसेना का प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Feb 2024 07:29 PM
पश्चिम बंगाल में वायुसेना का प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
ऑडियो सुनें

कोलकाता. भारतीय वायुसेना का एक ‘हॉक’ प्रशिक्षक विमान मंगलवार को प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि विमान के दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि विमान प्रशिक्षण उड़ान से लौटते समय शाम चार से पांच बजे के बीच कलाईकुंडा के वायुसेना केंद्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि इसमें किसी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. विमान ने वायुसेना केंद्र कलाईकुंडा से उड़ान भरी थी जिसे मुख्य रूप से प्रशिक्षण केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu