पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान दिल्ली वापस लौटा, टायर फटने का संदेह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Jul 2023 07:23 PM
पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान दिल्ली वापस लौटा, टायर फटने का संदेह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पेरिस के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का एक विमान शुक्रवार दोपहर कुछ ही देर बाद वापस दिल्ली लौट आया. विमान के रवाना होने के बाद रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा देखे जाने के बाद यह वापस लौटा. विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि विमान अपराह्न दो बजकर 18 मिनट पर सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया.

बयान में कहा गया, ह्ल28 जुलाई 2023 को उड़ान संख्या एआई143 के दिल्ली से पेरिस रवाना होने के बाद दिल्ली हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष ने चालक दल को बताया कि रनवे पर टायर का संदिग्ध मलबा दिखा है, जिसके कुछ देर बाद विमान लौट आया.ह्व मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान का टायर शायद फट गया था और विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे.

‘फ्लाइट रडार’ ऐप के अनुसार, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने से पहले, दिल्ली से लगभग 100 किलोमीटर दूर हरियाणा में चरखी दादरी के ऊपर लगभग 40 मिनट तक चक्कर लगाता रहा. कंपनी के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की जा रही है और एआई143 के यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu