मणिपुर में अज्ञात उड़ती वस्तु के कारण विमान सेवा प्रभावित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Nov 2023 08:33 PM
मणिपुर में अज्ञात उड़ती वस्तु के कारण विमान सेवा प्रभावित
ऑडियो सुनें

इंफाल. मणिपुर के इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार दोपहर को एक अज्ञात उड़ती वस्तु (यूएफओ) दिखने के कारण सामान्य उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दो उड़ानों का मार्ग परिर्वितत किया गया और तीन अन्य ने देरी से उड़ान भरी. सेवाएं करीब तीन घंटे बाद सामान्य हो सकीं.

हवाई अड्डे के निदेशक चिपेम्मी कीशिंग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ”इम्फाल नियंत्रित हवाई क्षेत्र के भीतर एक अज्ञात उड़ती वस्तु देखे जाने के कारण दो उड़ानों का मार्ग परिर्वितत किया गया है और तीन उड़ानों के प्रस्थान समय में विलंब हुआ है. सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद उड़ान संचालन शुरू हुआ.” हवाई यातायात नियंत्रण(एटीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें अपराह्न ढाई बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से एक संदेश मिला, जिसमें बताया गया कि हवाई अड्डे के पास एक यूएफओ पाया गया है.

अधिकारी ने कहा, ”शाम चार बजे तक यूएफओ नग्न आंखों से हवाई क्षेत्र के पश्चिम की ओर बढ.ता हुआ दिखाई दे रहा था.” जिन उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया, उनमें कोलकाता से इंडिगो की एक उड़ान भी शामिल थी, जिसे शुरू में ”ओवरहेड होल्ड करने” का निर्देश दिया गया था और 25 मिनट के बाद इसे गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया. पहले से ही उड़ान भर चुके किसी विमान को एक निर्दष्टि हवाई क्षेत्र में रखते हुए विलंबित करने के लिए ”ओवरहेड होल्ड करने”का निर्देश दिया जाता है.

देरी से उड़ान भरने वाले विमान करीब तीन घंटे देरी से मंजूरी मिलने के बाद इम्फाल हवाईअड्डे से रवाना हुईं. अधिकारी ने बताया कि शिलांग स्थित भारतीय वायु सेना की पूर्वी कमान को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है. मणिपुर की सीमा नगालैंड, मिजोरम और असम से लगती है. इसके अलावा यह पूर्व में म्यांमा के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu