अजीत डोभाल पुन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jun 2024 07:59 PM
अजीत डोभाल पुन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए गए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी अजीत डोभाल को पुन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त किया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है. आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक रहेगी.

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने आईपीएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो 10 जून 2024 से प्रभावी होगी.” इसमें कहा गया है कि डोभाल को उनके कार्यकाल के दौरान वरीयता क्रम में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu