अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नए नेता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Jul 2022 07:01 PM
अजित पवार महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नए नेता
ऑडियो सुनें

मुंबई. राकांपा नेता अजित पवार को सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नया नेता नामित किया गया. वह भाजपा के देवेंद्र फडणवीस का स्थान लेंगे, जिन्होंने 30 जून को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने घोषणा की कि पवार विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभालेंगे. उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय सदन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को एक परिपक्व नेता और प्रशासक बताया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu