
अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: अजमेर-जयपुर हाईवे पर दो सौ फीट बत्ती के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रोले ने सड़क किनारे मौजूद पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायल दंपति को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सिविल डिफेंस की टीम लापता बच्चे की तलाश में अभियान चला रही है।


