योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-मर्यादा की सीमा न लांघें

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Dec 2025 09:13 PM
योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-मर्यादा की सीमा न लांघें
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्­तर प्रदेश के पूर्व मुख्­यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मुख्­यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि मर्यादा की सीमा न लाँघें. सपा प्रमुख यादव ने अपने आधिकारिक ”एक्­स” खाते पर मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ के विधानसभा में सोमवार को दिये गये एक वक्­तव्­य का पोस्टर साझा करते हुए अपनी पोस्ट में कहा ”किसी को उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई यहां तक पहुंच जाएगी. संवैधानिक पदों पर बैठे लोग आपस में कुछ तो लोक-लाज रखें और मर्यादा की सीमा न लांघें.” यादव ने पोस्­ट में सत्तारूढ़ दल पर सीधा प्रहार करते हुए करते हुए कहा ”भाजपाई अपनी पार्टी की अंदरूनी खींचतान को चौराहे पर न लाएं, कहीं कोई बुरा मान गया तो वापस जाना पड़ेगा.”

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में विपक्षी सदस्यों के कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार को लेकर किये गये प्रश्­न के उत्­तर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर संकेतों में निशाना साधते हुए कहा ”देश के अंदर दो नमूने हैं, एक दिल्­ली और एक लखनऊ में बैठते हैं और जब चर्चा शुरू होती तो वे देश छोड़कर भाग जाते हैं.”

उन्होंने सपा प्रमुख के साथ एक कोडीन कारोबारी की तस्­वीर सामने आने का जिक्र बिना नाम लिए किया और विपक्षी सदस्यों की ओर संकेत करते हुए कहा ”मुझे लगता है कि यही आपके बबुआ (अखिलेश यादव) के साथ हो रहा होगा, वह भी इंग्­लैंड के सैर सपाटे पर जाएंगे और आप लोग यहां चिल्लाते रहेंगे.” अपनी राजनीतिक रैलियों में, आदित्यनाथ कई बार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘बबुआ’ कहकर निशाना बनाते हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu