‘दृश्यम 2’ में अजय देवगन और तब्बू के साथ नजर आएंगे अक्षय खन्ना

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Apr 2022 05:21 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 2’ के ंिहदी रीमेक में अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. अजय और तब्बू इस फिल्म में प्रमुख किरदार निभा रहे हैं. तब्बू ने फिल्म में अक्षय के शामिल होने की खबर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दृश्यम 2 में अहम किरदार के रूप में प्रतिभाशाली अभिनेता अक्षय खन्ना के शामिल होने पर बेहद खुशी हुई.’’

अक्षय ‘दिल चाहता है’, ‘हंगामा’, ‘रेस’ और ‘मॉम’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. ‘दृश्यम 2’ में अक्षय के किरदार के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गयी है. फिल्म के पहले संस्करण का निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था. यह 2013 की मलयालम फिल्म दृश्यम का ंिहदी रीमेक था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news