आस्कर पुरस्कारों में सबकी निगाहें रहेंगी ‘ओपेनहाइमर’ पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Mar 2024 08:44 PM
आस्कर पुरस्कारों में सबकी निगाहें रहेंगी ‘ओपेनहाइमर’ पर
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. एमी, गोल्डन ग्लोब और ग्रैमी जैसी प्रतिष्ठित पुरस्कारों के बाद अब वक्त है अकेडमी पुरस्कारों का, जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है. ऑस्कर का 96वां संस्करण खास रहने वाला है ‘ओपेनहाइमर’ के लिए, जिसे सबसे ज्यादा 13 श्रेणियों में नामांकन मिला है. साथ ही ‘बार्बी’, ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ और ‘पुअर थिंग्स’ जैसी फिल्में भी सुर्खियां बटोर रही हैं.

आइए जानते हैं क्यों है इस वर्ष खास ‘ऑस्कर’ कब है ऑस्कर?
ऑस्कर 10 मार्च रविवार को लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में आयोजित किये जाएंगे, जिसका सीधा प्रसारण एबीसी चैनल पर होगा.

क्या होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
ऑस्कर, एबीसी डॉट कॉम पर स्ट्रीम होगा और अगर पास केबल सब्सक्रिप्शन है तो एबीसी ऐप पर भी आप यह कार्यक्रम देख सकते हैं. इसके अलावा यूट्यूब टीवी, हुलु लाइव टीवी सहित अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा.

कौन करेगा मेजबानी?
जिमी किम्मेल चौथी बार ऑस्कर की मेजबानी करेंगे और पिछले वर्ष भी इन्होंने ही शो की मेजबानी की थी. द एसोसिएटेड प्रेस के साथ एक साक्षात्कार में किम्मेल ने कहा था कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बातचीत हो सकती है लेकिन वह इस कार्यक्रम में राजनीति पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे.

कौन है सबसे पसंदीदा?
क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ पुरस्कार की दौड़ में सबसे आगे है. सर्वश्रेष्ठ पसंदीदा निर्देशक नोलन अपने पहले ऑस्कर को जीतने का सपना देख रहे हैं. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में लिली ग्लैडस्टोन (‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’) और एम्मा स्टोन (‘पुअर थिंग्स’) के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. अगर ग्लैडस्टोन जीत जाती हैं तो वह ऑस्कर जीतने वाली पहली मूली अमेरिकी होंगी. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए भी सिलियन मर्फी (‘ओपेनहाइमर’) और पॉल जियामाटी (‘द होल्डओवर्स’) के बीच कड़ी टक्कर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu