तमिलनाडु पुलिस का जवान बांग्लादेश में ”हिरासत” में लिया गया : पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 23 Mar 2024 10:42 PM
तमिलनाडु पुलिस का जवान बांग्लादेश में ”हिरासत” में लिया गया : पुलिस
ऑडियो सुनें

चेन्नई. तमिलनाडु के एक विशेष पुलिस उप-निरीक्षक अवैध रूप से बांग्लादेश में कथित तौर पर घुस गए और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने एक अपुष्ट ”सूचना’ का हवाला देते हुए शनिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 47 वर्षीय जॉन सेल्वराज तांबरम आयुक्तालय के तहत सेलाइयुर पुलिस थाने में कार्यरत हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले चिकित्सा अवकाश लिया था. उन्होंने कहा कि उनके किसी खास स्थान पर जाने की जानकारी पुलिस विभाग को नहीं थी.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”हमें अभी तक सक्षम एजेंसियों से आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है; हमें केवल अनाधिकारिक जानकारी मिली है, जिसमें दावा किया गया है कि वह बांग्लादेश में घुस गये हैं और अधिकारियों ने उन्हें वहां हिरासत में ले लिया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu