ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई गई एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Apr 2022 03:11 PM
ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई गई एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम
ऑडियो सुनें

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने आॅनलाइन धोखाधड़ी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम इन वारदातों के शिकार लोगों को पिछले तीन महीने में वापस कराई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि जनवरी से मार्च के बीच कुल 1.03 करोड़ रुपये शिकायतकर्ताओं को ठगों से वापस कराए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया,‘‘हमें मिलने वाली शिकायतों के अध्ययन से पता चलता है कि ज्यादातर लोग इनामों और रोजगार की लुभावनी पेशकश के लालच में फंसकर आॅनलाइन ठगी के शिकार होते हैं।’’ पाराशर ने बताया कि ठग गिरोहों द्वारा लोगों को उनके मोबाइल पर वेब ंिलक या वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजकर जाल में फंसाया जाता है और उनके खातों से रकम उड़ा ली जाती है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav