Anant Radhika Wedding Live: अनंत-राधिका के ‘शुभ आशीर्वाद’ की रस्म शुरू, ये फिल्मी हस्तियां हुईं शामिल

Anant Ambani Radhika Merchant Ashirwad Ceremony Live Updates: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। इनकी शादी में खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति की दुनिया की कई हस्तियां शामिल हुईं। आज नवविवाहित जोड़ी के ‘शुभ आशीर्वाद’ की रस्म है।

साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाती नजर आई हैं। अभिनेत्री को नीले और काले रंग की साड़ी में जलवा बिखेरते देखा गया है। मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। केजो मल्टी रंग की शेरवानी में पोज देते नजर आए। ब्राउन और सिल्वर रंग की साड़ी में माधुरी दीक्षित बला की खूबसूरत लगी हैं।

विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ अंबानी परिवार के फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। वहीं, शाहिद कपूर भी पत्नी मीरा राजपूत के साथ रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए हैं।

साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता निकितिन धीर ने भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में शिरकत की है। अभिनेता ने ऑल व्हाइट अटायर और लंबी दाढ़ी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का शाही अंदाज देखने को मिला है। कार्यक्रम में अभिनेता अपने दामाद निखिल नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ शिरकत करते नजर आए हैं।

साउथ सुपरस्टार वेंकटेश भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह का हिस्सा बनने मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी नीरजा भी उनके साथ नजर आईं। इस चर्चित जोड़े ने पैपराजी के कैमरों के लिए पोज भी दिए।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने राधिका मर्चेंट का वेडिंग लुक साझा किया है। इसमें दुल्हन के लिबास में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में राधिका जिस जोड़े में दिख रही हैं, वह उन्होंने विदाई के वक्त पहना था।

आज अनंत-राधिका के ‘आशीर्वाद समारोह’ में तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन भी शामिल होंगे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आज आयोजित ‘शुभ आशीर्वाद’ में शिरकत करने के लिए वे चेन्नई हवाई अड्डे से रवाना हो चुके हैं।

Anant Radhika Wedding: राधिका की महेंदी ही नहीं, शादी के जोड़े पर भी दिखा अनंत का नाम
राधिका मर्चेंट दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। उनके मेहंदी के डिजाइन की काफी चर्चा हो रही है। इस पर अनंत का नाम लिखा है। मेहंदी के साथ-साथ राधिका की शादी की अंगूठी और शादी के जोड़े पर भी अनंत और उनके नाम के पहले अक्षर- ‘AR’ उकेरे हुए हैं।

अनंत और राधिका एक-दूजे के हो चुके हैं। 12 जुलाई को शादी के बाद राधिका मर्चेंट बहू बनकर अंबानी आवास एंटीलिया में पहुंचीं। इस दौरान ननद ईशा अंबानी ने राधिका का जोरदार स्वागत किया। अंबानी के फैन पेज से नवविवाहित जोड़े के स्वागत की वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की गई है।

अनंत-राधिका की शादी की तस्वीरें-वीडियो सामने आ रही हैं। बरात चढ़त के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा अंबानी परिवार झूमकर डांस करते दिख रहा है। बरात चढ़त में अंबानियों के ठाठ देखने लायक हैं। रजनीकांत से लेकर, अनिल कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अनन्या पांडे तमाम फिल्मी सितारे डांस करते हुए वेन्यू तक पहुंचे। दिलचस्प बात है कि खुद राधिका मर्चेंट अपनी शादी की बरात में डांस करती दिखीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button