जम्मू से 835 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Jul 2022 06:27 PM
जम्मू से 835 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना
ऑडियो सुनें

जम्मू. कड़ी सुरक्षा के बीच 835 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिन में तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है.

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजÞर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 35 वाहनों में तीर्थयात्रियां का एक और जत्था यहां भगवती नगर यात्री निवास से बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुआ. उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 306 तीर्थयात्री 16 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए. इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 529 तीर्थयात्रियों को लेकर 19 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ.

पवित्र गुफा के दर्शन के लिए सोमवार को 3,862, मंगलवार को 2,189, बुधवार को 1,147 और बृहस्पतिवार को 1,602 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 2.70 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवंिलग के दर्शन कर चुके हैं.

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. यात्रा के दौरान अभी तक 36 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है. इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu