अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापमं की एक और नई वेबसाइट की गई तैयार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Feb 2024 06:44 PM
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यापमं की एक और नई वेबसाइट की गई तैयार
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन एप्लीकेशन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय एवं परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अत्यधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापमं द्वारा एक नई वेबसाइट https://vyapamaar.cgstate.gov.in बनाई गई है। इस वेबसाइट में सिर्फ मुख्य सूचनायें, नवीन पंजीयन, अभ्यर्थी लॉगिन एवं परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही वर्तमान में संचालित व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पूर्व की भाँति चलती रहेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu