प्रधानमंत्री व देश से माफी मांगें सहाय: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Jun 2022 07:41 PM
प्रधानमंत्री व देश से माफी मांगें सहाय: अनुराग ठाकुर

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कड़ी कार्रवाई करें. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहाय ने सोमवार को यह टिप्पणी करके विवाद उत्पन्न कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी एडोल्फ हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं और ‘‘अगर वह जर्मन तानाशाह के नक्शे-कदम पर चलते रहे तो ‘वह हिटलर की तरह ही मरेंगे.’’

हालांकि, कांग्रेस ने केन्द्र की सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ जंतर-मंतर पर आयोजित सत्याग्रह के दौरान सहाय द्वारा की गई टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया है और कहा कि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी अमर्यादित टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है.

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछना चाहता हूं कि इस नेता के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए, उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और गरीबों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से जलन हो रही है. ठाकुर ने कहा, ‘‘इसी मानसिकता के साथ कांग्रेस नेताओं ने ऐसे बयान दिए हैं. उन्होंने ऐसे बयान बार-बार दिए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता को देश के लोकप्रिय नेता के प्रति शब्दों के चयन के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu