अनुच्छेद 370 संविधान में एक अस्थायी प्रावधान था: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 15 May 2023 07:37 PM
अनुच्छेद 370 संविधान में एक अस्थायी प्रावधान था: शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि जम्मू – कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाला और अब निरस्त किया जा चुका अनुच्छेद 370 शुरू से ही एक ‘अस्थायी’ प्रावधान था और संविधान निर्माताओं ने इसे ‘समझदारी’ से वहां रखा था.

विधायी मसौदा तैयार करने को लेकर संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए शाह ने यह भी कहा कि अगर किसी कानून का मसौदा अच्छी तरह से तैयार किया जाता है, तो ‘किसी भी अदालत को किसी भी कानून का कोई स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता नहीं है’.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu