अरविन्दर सिंह लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 12:20 PM
अरविन्दर सिंह लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविन्दर सिंह लवली को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

लवली ने चौधरी अनिल कुमार का स्थान लिया है। अनिल कुमार ने मार्च 2020 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। शीला दीक्षित की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

By Nandkishoryadav