Asian Games: भारत की झोली में तीन नए कांस्य पदक, जय मीणा ने सॉफ़्ट टेनिस में, महिला-पुरुष स्कीट टीम ने दो कांस्य दिलाये, कबड्डी, निशानेबाज़ी में पदक के करीब भारत, पदक तालिका में 7वें स्थान पर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 11:32 AM
Asian Games: भारत की झोली में तीन नए कांस्य पदक, जय मीणा ने सॉफ़्ट टेनिस में, महिला-पुरुष स्कीट टीम ने दो कांस्य दिलाये, कबड्डी, निशानेबाज़ी में पदक के करीब भारत, पदक तालिका में 7वें स्थान पर
ऑडियो सुनें

एशियन गेम्स 2026 में भारत के जय मीणा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सॉफ्ट टेनिस में भारत को कांस्य पदक जिताया।

उधर परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। तीनों एथलीटों ने बुधवार को महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

भारत को शूटिंग में कांस्य पदक!

अनंत जीत सिंह नरुका, मैराज खान और भवतेघ सिंह गिल ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपनी अजेय यात्रा जारी रखी है। टोकई सिटीजन्स जिमनैजियम में बुधवार को ग्रुप A के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-23 के स्कोर से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने पूल में टॉप स्थान बरकरार रखा है।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत की टीम अब तक सभी मैच जीतकर अजेय बनी हुई है। अगला मुकाबला गुरुवार को मेज़बान जापान के खिलाफ है।

पदक तालिका में भारतीय दल फिलहाल एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर है। 2023 एडिशन में, भारत कुल 107 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा। यह भारत का एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group