एशियाई पैरा खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Oct 2023 07:05 PM
एशियाई पैरा खेल: प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सोमवार को सराहना की और उनके बेहतर भविष्य की कामना की. उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले शैलेश कुमार के प्रदर्शन को असाधारण करार दिया.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”एशियाई पैरा खेलों में विशिष्­ट स्वर्ण पदक जीतने पर शैलेश कुमार को हार्दिक बधाई! पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में उनका प्रदर्शन असाधारण है. उनका दृढ. संकल्प और कड़ी मेहनत हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.” उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मरियप्पन थंगावेलु को भी बधाई दी.
उन्होंने कहा, ”एशियाई पैरा गेम्­स में शानदार प्रदर्शन के लिए मरियप्पन थंगावेलु को बहुत-बहुत बधाई! पुरुषों की ऊंची कूद की टी63 स्पर्धा में रजत पदक प्राप्­त करना उनकी अविश्वसनीय प्रतिभा और दृढ. संकल्प का प्रमाण है. उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.”

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की गोला फेंक एफ 11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मोनू घणघस को भी बधाई दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”’पुरुषों की गोला फेंक एफ11 स्पर्धा में मोनू घणघस ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. उनकी उपलब्धि वास्तव में प्रेरणादायक है. उनकी सारी मेहनत और समर्पण सार्थक रहा. भारत वास्तव में उत्साहित है.” प्रधानमंत्री ने पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 फाइनल में रजत पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई दी.

उन्होंने कहा, ”प्राची यादव ने एशियाई पैरा खेलों में पहला पदक हासिल करके भारतीय खेलों के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 फाइनल में उल्लेखनीय रजत पदक जीतने पर प्राची यादव को बधाई. उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.”

भारत के प्रणव सूरमा ने पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में स्वर्ण जीता. इस स्पर्धा का रजत और कांस्य पदक भी भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा. तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली निशानेबाज अवनी लेखरा ने भी एशियाई खेलों में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया. प्रधानमंत्री ने पदक हासिल करने वाले इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उनके बेहतर भविष्य की कामना की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu