
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर एनडीए बनाम इंडी गठबंधन की लड़ाई देखने को मिली, लेकिन इस बार इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ा और विपक्षी गठबंधन ने 10 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा को उपचुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी
लोकसभा चुनाव के बाद हुए उपचुनाव को एनडीए बनाम इंडी गठबंधन की लड़ाई बताया गया। अभी तक के रुझानों में इंडी गठबंधन एनडीए पर भारी पड़ता दिख रहा है क्योंकि 13 में से 10 सीटों के उपचुनाव के नतीजों में इंडी गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं जालंधर पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी ने जीत ली है।



