आतंकवादी हमले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत, दो आरक्षक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 10:01 PM
आतंकवादी हमले में सहायक पुलिस उप निरीक्षक की मौत, दो आरक्षक घायल

ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक पुलिस दल पर हुये आतंकवादी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गयी जबकि दो अन्य आरक्षक घायल हो गये . अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम सवा सात बजे हुयी जब लाल बाजार इलाके में आतंकवादियों ने एक नाके पर गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक मुश्ताक अहमद की मौत हो गयी जबकि दो आरक्षक फैयाज अहमद और अबू बकर इसमें घायल हो गये. घायल पुलिसर्किमयों को अस्पताल ले जाया गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘सहायक उप निरीक्षक मुश्ताक अहमद ने दम तोड़ दिया. हम शहीद को उसके सर्वोच्च बलिदान के लिये श्रद्धांजलि दे रहे हैं. अन्य घायल आरक्षकों का इलाज चल रहा है.’’

By Yogesh Kumar Sahu