खगोल वैज्ञानिक जयंत नारलीकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 May 2025 08:49 PM
खगोल वैज्ञानिक जयंत नारलीकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
ऑडियो सुनें

पुणे. प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉ जयंत नारलीकर का यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया. शहर स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने यहां इंटर-यूनिर्विसटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आईयूसीएए) में डॉ. नारलीकर के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस संस्थान की स्थापना नारलीकर ने ही की थी. पद्म विभूषण से सम्मानित नारलीकर (86) का मंगलवार सुबह निधन हो गया था. विज्ञान, कला, संगीत और साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग नारलीकर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu