पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते कम से कम 37 लोगों की मौत, कई मकान ढहे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Mar 2024 06:05 PM
पाकिस्तान में भारी बारिश के चलते कम से कम 37 लोगों की मौत, कई मकान ढहे
ऑडियो सुनें

पेशावर. पाकिस्तान में पिछले 48 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई मकान ढह गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में हुई बारिश के कारण कई घर ढह गए और खासकर खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बृहस्पतिवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं. प्राधिकरण ने कहा कि पिछले 48 घंटे में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर, स्वात, लोअर दीर, मलकंद, खैबर, पेशावर, दक्षिण वजीरिस्तान और लक्की मरवत समेत दस जिलों में हुई मूसलाधार बारिश में 37 लोग घायल हो गए हैं. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों को इस नाजुक वक्त में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu