दक्षिणी चीन में भारी बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम नौ लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Jun 2024 01:42 PM
दक्षिणी चीन में भारी बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम नौ लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

बीजिंग: दक्षिणी चीन में मंगलवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और कई गांवों में बिजली ठप होने के साथ-साथ फसलें बर्बाद हो गयीं। इसबीच, देश के उत्तरी हिस्से को सूखे का सामना करना पड़ रहा है।

तटीय प्रांत फुजियान की वुंिपग काउंटी में मूसलाधार बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग लापता हो गये। रविवार अपराह्न से तेज बारिश शरू हुई और बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान 372.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि काउंटी में कम से कम 378 घर ढह गए और 880 हेक्टेयर (2,175 एकड़) फसलें नष्ट हो गईं। वहीं वुंिपग में कम से कम 5.72 करोड़ अमेरिकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।

हांगकांग की सीमा से सटे दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के मेइझोउ शहर में भीषण बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, पंद्रह लोग लापता हैं। मेइझोउ में 1,30,000 से अधिक घरों में बिजली गुल हो गई जबकि कुछ पड़ोसी शहरों और गांवों में सोमवार तक बिजली नहीं आई।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, तीन हेलीकॉप्टर और बचाव दल की 200 से अधिक टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रही हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav