भरी पंचायत में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी की चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 May 2022 01:06 PM
भरी पंचायत में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी की चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
ऑडियो सुनें

नोएडा (उप्र). नोएडा पुलिस ने बादलपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में दो लोगों की भरी पंचायत में पिछले साल हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार मुख्य आरोपी की चार करोड़ रुपये की संपत्ति रविवार को कुर्क कर ली।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि गिरधरपुर गांव में रहने वाले सुरेश एवं अमित की आठ फरवरी, 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भरी पंचायत में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था और बाद में इस घटना के गवाह एवं मृतकों के चाचा प्रेम ंिसह की भी हत्या कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की थी और चंदर ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी देवेंद्र चंदेला की चार करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) के तहत कुर्क कर ली गई है, जिसमें चंदेला द्वारा संचालित एक स्कूल, एक कार, विभिन्न जगहों पर स्थित आठ भूखंड एवं खेती की जमीन शामिल है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav