आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 19 Sep 2022 07:50 PM
आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘डॉक्टर जी’ 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी.
फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी. बतौर निर्देशक अनुभूति कश्यप की यह पहली फिल्म है. निर्माण कंपनी ‘जंगली पिक्चर्स’ ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की.

उसने ट्वीट किया, ‘‘ जिंदगी है इनकी फुल आॅफ (पूरी तरह) गुगली. बनना था हड्डी रोग विशेषज्ञ पर बन गए डॉक्टर जी. ‘डॉक्टर जी’ से मिलने के लिए तैयार हो जाएं .. वह आपसे 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में मिलेंगे.’’ फिल्म ‘डॉक्टर जी’ की कहानी अनुभूति कश्यप, सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भरत ने लिखी है.
इसके निर्माता विनीत जैन और सह-निर्माता अमृता पांडे हैं. फिल्म में अदाकारा शेफाली शाह अतिथि भूमिका में नजर आएंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu