आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ दिसंबर में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 06:51 PM
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ दिसंबर में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ”एन एक्शन हीरो” दो दिसंबर को सिनामाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की. फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में नजÞर आएंगे जिसे मजबूरी में ‘रियल लाइफ एक्शन’ करना पड़ता है. फिल्म, कलाकार के पर्दे पर और इसके पीछे के सफर को दिखाएगी.

फिल्म निर्माता आनंद एल राय के बैनर कलर येलो प्रोडक्शन और भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीजÞ द्वारा निर्मित, ”एन एक्शन हीरो” अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित है, जो पहले राय की दो फिल्मों “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स” (2015) और ‘‘जीरो’’ (2018) में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं.

भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, ”हमने इतने कम समय में काफी कुछ हासिल कर लिया है और हम स्क्रीन पर अंतिम उत्पाद को देखने का उतना ही इंतजार कर रहे हैं जितना कि बाकी लोग! 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में मिलते हैं.” अअय्यर ने कहा कि खुराना और अहलावत के साथ काम करने में उन्हें बहुत मजा आया और वह सिनेमाघरों में फिल्म देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu