अर्थव्यवस्था का बुरा हाल, ‘न्यू डील’ की जरूरत: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Dec 2024 07:46 PM
अर्थव्यवस्था का बुरा हाल, ‘न्यू डील’ की जरूरत: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर में गिरावट का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है और जनता बेहाल है. उन्होंने यह भी कहा कि अब नयी सोच तथा कारोबार के लिए ‘न्यू डील’ की जरूरत है. वर्ष 1933 से 1938 के बीच आर्थिक महामंदी से उबरने के लिए अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने ”न्यू डील” नामक कार्य-योजना की घोषणा की थी जिसके अंतर्गत कई सामाजिक उदारवादी नीतियों को अमल में लाया गया.

राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया, ”अर्थव्यवस्था का बुरा हाल, जनता का हाल बेहाल. इस स्थिति में सुधार के लिए बिना समय गंवाए एक नयी सोच तथा कारोबारों के लिए नयी ‘डील’ की जरूरत है.” आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही जो करीब दो साल में सबसे निचला स्तर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu