बादशाह ने अपने संगीत कार्यक्रम में कहा-समय रैना को छोड़ दो, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 09:33 PM
बादशाह ने अपने संगीत कार्यक्रम में कहा-समय रैना को छोड़ दो, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रैपर बादशाह को उनके हालिया संगीत कार्यक्रम में कॉमेडियन समय रैना का समर्थन किए जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा रहा है. समय रैना तब मुश्किलों में फंस गए जब यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने उनके शो ”इंडियाज गॉट लेटेंट” पर माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी. इस घटना के बाद बहुत हंगामा हुआ और दोनों एवं शो से जुड़े लोगों के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गईं. रैना ने बाद में अपने ‘यूट्यूब अकाउंट’ से शो के सारे वीडियो हटा दिए थे.

गुजरात के वडोदरा में एक विश्वविद्यालय में हाल ही में दी गई प्रस्तुति के दौरान बादशाह ने रैना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ”फ्री समय रैना” का नारा लगाया. बादशाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद कई उपयोगकर्ताओं ने रैपर की आलोचना की. बादशाह एक अतिथि के तौर पर समय के शो में आये थे.

सोशल मीडिया के एक उपयोगकर्ता ने बादशाह के वीडियो पर टिप्पणी की, ”चुप रहो.” एक अन्य ने कटाक्ष करते हुए कहा, ”उन लोगों को मुक्त करो…और माता-पिता को यौन संबंध बनाते हुए देखो, भारत समर्थन कर रहा है…घाटिया लोगों का.” एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ”उन्होंने आज केआईटी विश्वविद्यालय में भी यही कहा. सलाम है इस व्यक्ति को.” एक उपयोगकर्ता ने पूछा, ”समय रैना को छोड़ दो? उसे गिरफ्तार ही कब किया गया था?”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu